फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ीं धज्जियां, देखें तस्वीरें

Tue, 12 May 2020 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।

आपको बता दें कि रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला का निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव सरया तिवारी खजनी में रखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक, सांसद कमलेश पासवान समेत तमाम भाजपा नेता अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। तमाम नेता ऐसे थे, जिनके चेहरे पर मास्क भी ढंग से नहीं लगा था।

विज्ञापन

3 of 5
भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का रविवार दोपहर गोरखपुर के पनेशिया अस्पताल में निधन हो गया था। इनका निधन हार्ट फेल होने की वजह से हुआ था। 2018 के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्हें गोरखपुर का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि उस दौरान वह हार गए थे।

4 of 5
भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ल की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती थी, संगठन और कार्यकर्ताओं में इनकी अच्छी पकड़ थी। प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी तो उपेंद्र दत्त गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे।

उपेंद्र विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उपेंद्र दत्त शुक्ला के निधन की सूचना पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेलीफोन से भाजपा नेता के बेटे से बात भी की और शोक जताया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र दत्त शुक्ला भाजपा के जनप्रिय और मिलनसार नेता थे। उनके असामयिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। गुरु गोरक्षनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें