फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने लगाया आरोप: ऑनलाइन क्लास चलवाई, बच्चों से फीस भी ली, वेतन देने में आनाकानी

Thu, 10 Jun 2021 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

श्रीमती द्रोपदी देवी त्रिपाठी इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के श्रीमती द्रोपदी देवी त्रिपाठी इंटर कॉलेज खजनी के अध्यापकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपाकर प्रबंधन पर वेतन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। वहीं, डीआईओएस का कहना है कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में श्रीमती द्रोपदी देवी त्रिपाठी इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने आरोप लगाया है कि उनसे काम तो पूरा कराया जा रहा  है, जबकि पिछले एक साल से वेतन आधा दिया जा रहा है।

अध्यापकों ने बताया कि कोविड की वजह से ऑनलाइन कक्षाएं चलवाई गईं। सभी शिक्षकों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाया। बच्चों से स्कूल फीस भी जमा कराई गई, लेकिन शिक्षकों को आंशिक वेतन दिया जा रहा है। इस वजह से परिवार के भरण पोषण में समस्या आ रही है। 
विज्ञापन


अध्यापकों का आरोप है कि अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक वेतन का 50 फीसदी ही भुगतान किया गया है। जबकि काम पूरा लिया जा रहा है। भविष्य निधि भी बंद कर दी गई है। 

वहीं, इस संबंध में डीआईओएस आरएन भारती प्रभारी का कहना है कि विद्यालय के शिक्षकों ने कुछ दिन पहले ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत कराया है। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित कर जवाब तलब किया है। उनका पक्ष मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें