फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन के इंजन से निकला धुआं, ढाई घंटे तक बाधित रहा आवागमन-जांच कमेटी गठित

Sun, 16 Mar 2025 10:50 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

शुक्रवार शाम करीब 7.15 बजे गोरखपुर से गोंडा जाने वाली 55031 पैसेंजर ट्रेन डोमिनगढ़ स्टेशन पहुंची ही थी कि उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देख तत्काल लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को अलर्ट जारी कर दिया। इसके साथ ही लोको पायलट ने दूसरे इंजन की मांग की। इस बीच लखनऊ जाने वाली ट्रेनें एक के पीछे एक खड़ी होती चली गईं।
विज्ञापन
ट्रेन, (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा पैसेंजर ट्रेन के इंजन से शुक्रवार शाम डोमिनगढ़ स्टेशन के पास अचानक धुआं निकलने लगा। इंजन काट कर अलग किए जाने और दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन को बस्ती की तरफ रवाना किया गया। इससे ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे छह से अधिक ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब 7.15 बजे गोरखपुर से गोंडा जाने वाली 55031 पैसेंजर ट्रेन डोमिनगढ़ स्टेशन पहुंची ही थी कि उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देख तत्काल लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को अलर्ट जारी कर दिया। इसके साथ ही लोको पायलट ने दूसरे इंजन की मांग की।

इस बीच लखनऊ जाने वाली ट्रेनें एक के पीछे एक खड़ी होती चली गईं। लाइन न खाली होने की वजह सप्तक्रांति, बरौनी क्लोन और बापूधाम एक्सप्रेस डोमिनगढ़ और कैंट स्टेशन पर डेढ़ से दो घंटे तक खड़ी रही। इसके साथ ही अप लाइन पर जाने वाली चार मालगाड़ी भी खड़ी रही।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे इंजन बदले के जाने के बाद ट्रेनों का संचलन सामान्य रहा। इंजन से धुआं निकलने के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धुआं निकलने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें