फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बाद देर रात शहर में फैली धुंए की परत, जानें क्या है वजह

Fri, 01 May 2020 11:56 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात शहर के ऊपर धुएं की परत फैल गई। एकाएक वातावरण में आया यह बदलाव पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। व्हाट्सएप पर लगातार इस संबंध में लोग एक दूसरे से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में लगे रहे। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं के डंठल जलाने की वजह से वातावरण में यह धुए की परत फैली थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौसम ने थोड़ी करवट बदली थी। शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई। लेकिन एकाएक रात को शहर के ऊपर धुंए की परत बिछ गई। रात तकरीबन 10:00 बजे पूरे शहर पर धुंध सा छा गया। धुए से भरी से भरी यह परत पूरे शहर में चर्चा की विषय बनी रही। मौसम विशेषण कैलाश पांडे के अनुसार शहर की पूरब में करीब 40-50 किलोमीटर दूर कहीं पराली जलाई गई थी।

वहीं बृहस्पतिवार को दोपहर में अच्छी खासी बारिश हुई थी। इसकी वजह से हवा में काफी नमी बढ़ गई। नमी का स्तर बढ़कर लगभग 87% तक हो गया। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में तकरीबन पांच हजार फीट की ऊंचाई पर पुरवा हवा बह रही है जिसकी वजह से यह स्मोक बना है। उन्होंने बताया कि जहां नमी होती है वहां ऐसा स्मोक बन जाता है। इसकी परत इतनी पतली थी की सेटेलाइट से इसको ट्रेस तक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें