फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: स्मैक धंधेबाज सुधीर व उसकी बहन गिरफ्तार, दोनों पर हो चुकी की है गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 31 Aug 2023 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। आरोपी भाई-बहन को जेल भेजा गया है, आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सुधीर निषाद और उसकी बहन माला। - फोटो : X @Gorakhpurpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरूतानी में स्मैक के धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। यहां स्मैक का धंधा संभालने वाली मंजू की बेटी माला निषाद और उसके भाई सुधीर निषाद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बीते दिनों पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड में सुधीर पर 16 तो उसकी बहन माया पर 19 केस दर्ज हैं। दोनों अमरूतानी के चकरा अव्वल में घर बनवाकर रहते हैं। एसओ राजेंद्र सिंह के मुताबिक, सुधीर, उसकी बहन, पत्नी, मां व भाई सभी स्मैक की खरीद-फरोख्त करते हैं। सब मिलकर घर से नशे का धंधा करते हैं। गिरोह की सरगना सुधीर की मां मंजू देवी है।

गिरोह में सुधीर, उसकी बहन माला देवी आदि हैं। कुछ माह पहले मारपीट व स्मैक के साथ पुलिस ने सुधीर को जेल भिजवाया था। छूटकर आने के बाद इसने सुलह हो चुके एक केस की वादी महिला को धमकाया था। महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने फिर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जमीन बेचने से नाराज हुआ बेटा, मौसेरे भाई संग मिलकर पिता के हत्या की कोशिश की

विज्ञापन

पंडिताइन पर शिकंजा कसा तो मंजू ने संभाल लिया स्मैक का धंधा

स्मैक के धंधे में बड़ा नाम पंडिताइन पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो अमरूतानी की मंजू निषाद ने इसे अवसर के रूप में लपक लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब उसने बड़े पैमाने पर इस धंधे को फैला दिया है। स्मैक के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुद कार्रवाई का प्लान तैयार किया था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। आरोपी भाई-बहन को जेल भेजा गया है, आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें