फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: ऑनलाइन होगा पॉलिटेक्निक के छठवें सेमेस्टर का प्रैक्टिकल

Tue, 01 Sep 2020 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आईटीआई चरगांवा - फोटो : Social media
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर) के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक से पांच सितंबर के बीच होंगी। छात्रों की यह परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। कोरोना के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद ने यह निर्णय लिया है। छात्रों को अपने प्रोजेक्ट संस्थान खुलने के बाद जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


31 अगस्त तक प्रशिक्षुओं को प्रैक्टिकल तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसे लेकर प्राविधिक शिक्षा विभाग का आदेश गोरखपुर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहुंच गया है। पॉलिटेक्निक ने अंतिम वर्ष से जुड़े छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने की तिथि जारी कर दी है।

राजकीय संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी संस्थान की होगी जबकि प्राइवेट संस्थान में राजकीय संस्थान से एक आब्जर्वर को नियुक्त किया जाएगा और परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षक ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षाएं लेंगे और छात्रों को प्रोजेक्ट संबंधित प्रेजेंटेशन देनी होगी।
विज्ञापन


अंतिम वर्ष के छात्रों को संस्थान खुलने के बाद अपना प्रोजेक्ट जमा कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिलने वाले नंबर भी एक से पांच सितंबर के बीच परिषद कार्यालय भेजे जाएंगे।

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन प्रैक्टिकल को लेकर शासन को आदेश मिला है। इसके बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें