फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में आबकारी विभाग के कर्मी समेत मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 244

Fri, 28 Aug 2020 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आबकारी विभाग के कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 21 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1430 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1884 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 20 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

   
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें आबकारी विभाग का एक कर्मी और जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मी स्वास्थ्य शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में चार, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र और पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक- एक पॉजिटिव मिले है।

पूर्व में पॉजिटिव मिले 21 लोग स्वस्थ हुए हैं।अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1884 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 244 लोग एक्टिव है। 1620 लोग ठीक हो चुके है। 1430 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3448 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें