फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid In Guest House: कुशीनगर एनके गेस्ट हाउस में छापा, पकड़े गए छह युवक-युवतियां

Fri, 02 Jun 2023 05:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।

सार

कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि होटल में छह युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। सभी बालिग हैं। उनके परिवारवालों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ कुंदन सिंह एनके गेस्ट हाउस में छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कसया की एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को नगर में पकवा इनार के निकट संचालित एनके होटल में संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां छह युवक-युवतियां पकड़ी गईं। होटल संचालक के पास वहां आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। लिहाजा, एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कसया नगर में संचालित इस होटल में अनैतिक कार्य किए जाने की शिकायत पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ कुंदन सिंह ने दोपहर में पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। वहां छह युवक और छह युवतियां पकड़े गए। छानबीन की गई तो होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था न ही रजिस्टर में दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में तैनात सिपाही के एकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा होटल की एनओसी भी नहीं थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।

कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि होटल में छह युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। सभी बालिग हैं। उनके परिवारवालों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें