देवरिया में सलेमपुर मार्ग पर पुरैना गांव के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में बदायूं जिले के न्यू आदर्श नगर कालोनी संतोष सिंह तिराहा सिविल लाइस निवासी बाइक सवार मनीष कुमार (25) और सुलतानपुर जनपद नरसड़ गांव निवासी धर्मेद्र (26) घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।