गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों के खुलने के साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग का औचक निरीक्षण भी शुरू हो गया है। बुधवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक के तीन विद्यालयों के निरीक्षण में छह शिक्षक अनुपस्थित मिले।
सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। बीएसए के निर्देश पर बुधवार को जिला समन्वयक (सामूहिक सहभागिता) एवं जिला समन्वयक (निर्माण) ने जंगल कौड़िया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर चमराह का निरीक्षण किया।
यहां सहायक अध्यापक कुबेर नारायण गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में सहायक अध्यापक अर्शिया बानो, प्राथमिक विद्यालय तिघरा द्वितीय में सहायक अध्यापक तनु त्रिपाठी, रुचि उपाध्याय एवं आलिया बानो भी अनुपस्थित मिलीं।