फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिग्विजयनगर में 50 लाख से होगा छह सड़कों का सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने दिग्विजयनगर वार्ड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वार्ड-16 के विभिन्न मोहल्लों में करीब 50 लाख रुपये की लागत से छह सड़कों के सुधार और निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन के साथ-साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह स्वीकृति पार्षद वरीयता के तहत दिग्विजयनगर वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर दी गई है। कुछ स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आरसीसी नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि निविदा समेत सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें