फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: क्वारंटीन सेंटर से भागे 12 लोग, एसआई समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 04 Apr 2020 01:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से 12 लोगों के भाग जाने के मामले में एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


यहां ड्यूटी पर तैनात एक एसआई समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिले के सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में बने क्वारंटीन सेंटर की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात रहे हाटा कोतवाली के एसआई विजयशंकर यादव, कांस्टेबल भगवान सिंह, श्यामसुन्दर, अनिल मौर्या, सत्यम राय व सुभाष को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें