फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरबूज तोड़ने पर किसानों ने किया एतराज तो जमकर चली लाठियां, छह घायल

Sat, 06 Jun 2020 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने तोड़ लिए थे खरबूज
  • किसानों के एतराज जताने पर शुरू हो गई मारपीट, लोगों ने मामले को करा दिया शांत  
  • घटना के एक घंटे बाद दोनों पक्षों में लाठी, डंडा व रॉड से होने लगी मारपीट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल हरपुर गांव के पास शुक्रवार को खरबूज तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो गांवों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जंगल हरपुर के कुछ किसानों ने खरबूज आदि की बुआई की है। शुक्रवार को जंगल हरपुर में बगल के गांव आबादी सखनी का गुड्डू निषाद ट्रैक्टर-ट्राली व लोडर से मिट्टी खनन करवा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालकों ने कई खरबूज तोड़ लिए। किसानों के एतराज जताने पर मारपीट शुरू हो गई। तब कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

घटना के एक घंटे बाद आबादी सखनी से बड़ी संख्या में लोग लाठी, डंडा व रॉड लेकर आए और किसानों से मारपीट करने लगे। इसमें जंगल हरपुर निवासी रमेश निषाद, राम हरि निषाद, बालकरण, सुनील व सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अमरजीत का सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें