फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, छह हुए घायल

Wed, 23 Dec 2020 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देवरिया जिले में खुखुंदू थाने के सटे शिवाजी इंटर कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे लड़कों में बुधवार की दोपहर को मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फाइटर, राड और डंडे से का खूब प्रयोग हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना का कारण एक दिन पूर्व फोन पर हुए आपसी तकरार को बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पांच लड़कों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


नरौली भिखम निवासी दो किशोरों से खुखुंदू गांव निवासी दो लड़कों से किसी बात को लेकर एक दिन पूर्व फोन पर तकरार हुई थी। बुधवार को खुखुंदू गांव निवासी दो लड़के अपने साथियों संग शिवाजी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी दौरान नरौली भिखम निवासी दो लड़के अपने साथियों संग फाइटर, डंडा और राड लिए पहुंच गए। उन्होंने ने क्रिकेट खेल रहे खुखुंदू गांव निवासी और महराजपुर निवासी लड़के पर फाइटर से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ देर के लिए ग्राउंड में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद करने वाले लड़के अपना आपा खो बैठे थे। थाने के सटे घटना होने से पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। वह पांच लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। विवाद करने वाले सभी लड़के नाबालिग हैं। उनके अभिभावकों को बुलाकर आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें