फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स की महिला कर्मचारी समेत मिले छह कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को एम्स की एक महिला कर्मचारी समेत छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। कूड़ाघाट और गोरखनाथ के एक-एक परिवार में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। इन सबके बीच एक संक्रमित ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि एम्स के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग की एक 27 वर्षीय महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिली है। कूड़ाघाट में एक परिवार की एक-एक महिला और पुरुष भी संक्रमण मिला है। दोनों की उम्र 30 व 32 साल है। गोरखनाथ के एक परिवार में एक युवती व एक महिला संक्रमित मिली हैं, उनकी उम्र क्रमश: 20 और 35 साल है। चरगांवा के 60 वर्षीय बुजुर्ग में भी संक्रमित मिला है। बताया कि पहली लहर से अब तक 68,622 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67,636 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें