फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: गोरखपुर से चलेंगी छह मेला स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Tue, 11 Jan 2022 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मकर संक्रांति व माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल प्रशासन ने लिया निर्णय।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति और माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने छह मेला स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।     

  • 05031 गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित मेला स्पेशल गोरखपुर से 13 से 16 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 10.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे बढ़नी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05032 बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित मेला बढ़नी से शाम 5.00 बजे प्रस्थान कर रात 8.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 कोच लगाए जाएंगे।
  • 05081 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित मेला स्पेशल गोरखपुर से 14 से 17 जनवरी चलाई जाएगी। गोरखपुर से रात 2.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 5.25 बजे नौतनवा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05082 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित मेला स्पेशल 13 से 16 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन नौतनवा से रात 9.00 बजे प्रस्थान कर रात 12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।  
  • 05120 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 31 जनवरी को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4.00 बजे प्रस्थान कर रात 02.15 बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05119 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 01 फरवरी को प्रयागराज रामबाग से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें