फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एकला बांध के पास मादक पदार्थों के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) यूनिट लखनऊ और गीडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एकला बांध के पास से चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के शमशाद अहमद उर्फ साहिल, गोला बाजार थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी श्याम मोहन यादव, देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के निबा निवासी संतोष पांडेय, गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी राहुल दुबे और बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव निवासी मनोज उर्फ संटू चौरसिया के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 770 ग्राम आर्गेनिक/हाइड्रोपोनिक बीडस (ओजी) ओसियन ग्रीन और 1.025 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही तलाशी में आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,02,514 रुपये नकद और दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

एएनटीएफ थाना बाराबंकी के उप निरीक्षक सूरज सिंह की तहरीर पर गीडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त नेटवर्क के अन्य गुर्गों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें