संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले छह लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1107 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3037 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर क्षेत्र में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले छह लोग स्वस्थ हुए हैं।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3037 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 35 लोग एक्टिव हैं। 2959 लोग ठीक हो चुके हैं। 1107 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2013 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।