अब आवेदनकर्ता कंपनियों के पास उपलब्ध संसाधनों, कर्मचारियों व मजदूरों की संख्या, पिछले कार्य अनुभव आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी आधार पर कार्यदाई एजेंसी का चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया नवंबर तक पूरी की जाएगी। दिसंबर में हर हाल में नया निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
टिकट खिड़की का बढ़ेगा दायरा, गेट पर होगी हरियाली
स्टेशन के पुनर्निर्माण के दौरान टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नए भवन में 300 वर्ग मीटर में टिकट खिड़कियां बनाई जाएंगी। स्टेशन परिसर में दो मल्टीपरपज टॉवर भी बनाए जाएंगे, जिसमें मल्टी लेवल कार पार्किंग, होटल, कामर्शियल शॉप इत्यादि होगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस मामला, झारखंड पुलिस की मदद से संदिग्धों के बयान की सच्चाई जांच रही पुलिस
दोनों प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। प्रस्तावित स्टेशन का निर्माण 17,900 वर्ग मीटर। 10,800 वर्ग मीटर में रूफ प्लाजा होगा, जिसमें फूड आउटलेट, वेटिंग हॉल, एटीएम एवं किड्स प्ले एरिया होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेशन को 498 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।