फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसपा प्रत्याशी डॉ रामसमुझ समेत छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी डॉ रामसमुझ समेत छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
विज्ञापन

गोरखपुर से चार व बांसगांव से दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन किया
आज नामांकन का अंतिम दिन, गोरखपुर-बांसगांव से सभी प्रमुख् दलों के उम्मीदवाराें ने कर लिया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन सातवें दिन सोमवार को बांसगांव से बसपा प्रत्याशी पूर्व आयकर आयुक्त डा रामसमुझ ने अपना पर्चा दाखिल किया। उनके अलावा गोरखपुर-बांसगांव से पांच और नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल का अंतिम दिन है। गोरखपुर और बांसगांव संसदीय सीट से सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों भारतीय सर्वजन पार्टी से श्रवण एडवोकेट, राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से जितेंद्र, सुधांशु तिवारी और अशोक ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इंडिया गंठबंधन (समाजवादी पार्टी) की काजल निषाद, भागीदारी पार्टी के शिवशंकर प्रजापति, भारतीय सर्वधर्म पार्टी के संजय सिंह राणा, बहुजन समाज पार्टी के जावेद अशरफ, अलहिंद पार्टी के राम प्रसाद तथा निर्दलीय पिंटू साहनी ने एक-एक सेट में दोबारा पर्चा दाखिल किया। वहीं, छह प्रत्याशियों राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, लोक जन समाज पार्टी से रत्नेश मिश्रा, पारस, प्रमोद, फौजदार, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से कोईल साहनी ने नामांकन पत्र लिया। इसी तरह बांसगांव लोकसभा सीट से बसपा से पूर्व आयकर आयुक्त डॉ राम समुझ, बसपा से श्रवण निराला ने नामांकन किया। जबकि तीन प्रत्याशियों श्रवण निराला, अजय कुमार व मुरलीधर ने पर्चे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैसियत : सोना का शौकीन है डॉ रामसमुझ व उनक परिवार, है 2.7 किलो
गोरखपुर। बांसगांव संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी डॉ राम समुझ के पास 20 लाख रुपये नकद और उनकी पत्नी के पास 15 लाख रुपये नकद है। इसके अलावा उनके पास बैंक में 1844354 रुपये व पत्नी के पास 1,68,663 रुपये हैं। डॉ रामसमुझ के पास तीन चार पहिया वाहन हैं, जिसमे दो स्कार्पियो व एक बलेनो है, जिसकी कीमत क्रमशः 1450000,300000 व 600000 है। स्वयं व पूरे परिवार के पास कुल सोना 2700 ग्राम ( 2.7 किलो) है। जिसकी कीमत 1,20,42,000 रुपये हैं। इसके अलावा कई जगहों पर लाखों रुपये की अचल संपत्ति भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें