फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के शोर में गुम हो जाएगा 'पूर्वांचल बैंक', ये छह बैंक खो देंगे अपनी पहचान

Mon, 30 Mar 2020 03:21 AM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर
विज्ञापन
बैंक। (file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के शोर में एक अप्रैल से पूर्वांचल के सबसे बड़े ग्रामीण बैंक की पहचान बदल जाएगी। तकरीबन 600 शाखाओं वाले पूर्वांचल बैंक का बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में विलय हो जाएगा। जुलाई 2019 में ही वित्त मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी थी। पूर्वांचल बैंक के अलावा काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक का भी विलय होगा। इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम डीपी गुप्ता को पहला अध्यक्ष नामित किया गया है।

विज्ञापन


31 मार्च को क्लोजिंग के बाद मर्ज होगी तीनों बैंकों की बैलेंस शीट
बैंकों की क्लोजिंग 31 मार्च को होती है। ऐसे में तीनों बेंकों की बैलेंस शीट अलग-अलग तैयार होगी। इसके बाद तीनों को मर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले साल से बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की अपनी अलग बैलेंस शीट तैयार होगी।

16 डिजिट का हो जाएगा पूर्वांचल बैंक का अकाउंट नंबर
अभी पूर्वांचल बैंक का खाता संख्या 10 और 11 अंक का है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा का 16 डिजिट का। ऐसे में विलय के बाद तीनों बैंकों के खाताधारकों का अकाउंट नंबर 16 अंकों का हो जाएगा। पूर्वांचल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर पूर्वांचल बैंक का जो भी अकाउंट नंबर होगा उसके आगे शून्य-शून्य लगा दिया जाएगा। खाताधारकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

करीब 17 हजार करोड़ है पूर्वांचल बैंक का कारोबार

पूर्वांचल बैंक का कारोबार करीब 17 हजार करोड़ रुपये है। बेहतर काम की वजह से बैंक को एमएसएमई, अटल पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा आदि के मामले में पुरस्कार भी हासिल हुआ।

देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक होगा
विलय के बाद पूर्वांचल बैंक और काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक का प्रबंधन बैंक ऑफ बड़ौदा के पास चला जाएगा। करीब 60 हजार करोड़ की क्षमता वाले इस बैंक में कुल 2100 शाखाएं होंगी और यह प्रदेश के 33 जिलों में कार्यरत होगा। यह देश के ग्रामीण बैंकों में सबसे बड़ा बैंक होगा। जल्द ही इस बैंक को नया नाम दे दिया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा होगा स्पांसर
नए बैंक का प्रबंधन बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के स्पांसर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहेगा। अभी पूर्वांचल बैंक का स्पांसर बैंक एसबीआई है। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की 972 शाखाएं हैं और इसकी क्षमता 30 हजार करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन

छह बैंकों की अपनी पहचान हो जाएगी खत्म

  • इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय हो जाएगा। यानी इलाहाबाद बैंक के सभी ब्रांच इंडियन बैंक के माने जाएंगे. इलाहाबाद बैंक के ग्राहक या डिपॉजिटर्स को भी इंडियन बैंक का कहा जाएगा।
  • केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय हो जाएगा। इस विलय के बाद सिंडिकेट बैंक के ब्रांच केनरा बैंक में मर्ज हो जाएंगे। यानी अगर आप सिंडिकेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको केनरा बैंक का माना जाएगा।
  • पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय हो जाएगा। इन दोनों बैंकों के ग्राहकों को भी अब पीएनबी का माना जाएगा।
  • यूनियन बैंक मे आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय हो जाएगा। आंध्रा और कॉरपोरेशन बैंक के ग्राहक यूनियन बैंक के माने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें