फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डकैती लूटपाट में शामिल चार भारतीय सहित छह गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल की महोत्तरी पुलिस ने सिलसिलेवार चोरी, डकैती में शामिल एक गिरोह के चार भारतीयों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ने के बाद पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है कि कहां-कहां गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने खुलासा किया कि महोत्तरी के औरही नगर पालिका-6 के संजय कुमार यादव, गोशाला नगर पालिका-2 निगौल की पुनम देवी, गोशाला नगर पालिका-10 जलील टोल की अप्साना खातून और राम बालक के राऊत कुर्मी, राजखोर की शुशीला देवी के घर में चोरी और लूटपाट हुई थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान भारतीय मूल के बिहार राज्य के बेलाथाना ग्राम पंचायत शिवनगर वार्ड नंबर 1 फुलहटा, महोत्तरी के गोशाला नगर पालिका 4 निवासी प्रमोद कुमार साह, उसकी पत्नी संजू देवी साह, गोशाला-5 महलिया निवासी रणधीर साह शामिल हैं।
जानकीनगर, नगर पालिका, सीतामढ़ी और सुधीर भंडारी माली, गोलू, विष्णुपुर पंचायत थाना, सीतामढ़ी का रहने वाला है। इसी तरह, गोशाला नगर पालिका 9, बिसरपुर के ललन साह और गोशाला नगर पालिका 6, फुलकाहा के राकेश कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। महोत्तरी पुलिस प्रवक्ता डीएसपी संतुलाल जायसवाल ने कहा पता चला है कि ये अलग-अलग समय और जगहों पर डकैती में शामिल थे। इनके पास डकैती में शामिल हथियार भी मिले। इनके कब्जे से दो पिस्तौल मैगजीन सहित, एक राइफल, मैगजीन में लोड 5 राउंड गोलियां और अलग-अलग नाम लिखी 19 गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें