- त्योहार को देखते हुए रेलवे ने चलाई है यह ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04526/04525 सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट त्योहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सरहिंद से 08, 11, 14 एवं 17 नवंबर को तथा सहरसा से 09, 12, 15 एवं 18 नवंबर को 04 फेरों के लिए चलेगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04526 सरहिंद-सहरसा विशेष गाड़ी सरहिंद से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन अंबाला कैंट से यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 05.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया से होते हुए सहरसा पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04525 सहरसा-अंबाला कैंट त्योहार विशेष गाड़ी सहरसा से शाम 7 बजे प्रस्थान कर रात में 03.02 बजे, गोरखपुर पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगेंगे।
-
इसी नाम से दूसरी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
गोरखपुर। अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04528/04527 नंबर से भी सरहिंद-सहरसा-अम्बाला कैंट त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन होगा। यह गाड़ी सरहिंद से 09, 13, 16 एवं 19 नवंबर को तथा सहरसा से 10, 14, 17 एवं 20 नवंबर को 04 फेरों के लिए किया जाएगा।