फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर...किसी की हत्या भी कर सकते हैं...हमारे साथ कुछ गलत हो जाता तो

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वेश भट्ट के शांत, सौम्य चेहरे के पीछे छिपी घिनौनी सच्चाई सामने आने पर बोले-छात्र
विज्ञापन

उनवल। वैभव हत्याकांड के बाद खजनी कस्बे में स्थित आरोपी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू की कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर ताला लटक गया है। सोमवार तक जहां सुबह से शाम तक छात्रों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब वहां सन्नाटा पसरा दिखने में इतने शांत और सौम्य दिखने वाले सर किसी की हत्या भी कर सकते हैं...हमारे साथ कुछ गलत हो जाता तो।
वैभव की हत्या करने वाला सर्वेश भट्ट शांत, सौम्य और छात्रों के साथ हमेशा घुला-मिला रहता था। अभिषेक ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि शांत चेहरे के पीछे कि सच्चाई इतनी घिनौनी होगी। उत्कर्ष कहता है कि इस घटना के बाद सभी छात्रों में दहशत है कि हम लोग एक ऐसे टीचर से पढ़ रहे थे, जिस पर पहले ही मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 20 वर्षों से संचालित इस कोचिंग सेंटर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चार बैच चलते थे। प्रत्येक बैच में करीब 25 छात्र पढ़ते थे। छह माह पहले प्रवेश लेने वाले छात्र सुरेश ने बताया कि उनका पहला पेपर हो चुका है जबकि दूसरा पेपर होना बाकी है। दो दिन बाद एडमिट कार्ड मिलने वाला था लेकिन घटना के बाद कोचिंग बंद होने से आगे की तैयारी अधर में लटक गई है।
विज्ञापन


अभिभावक भी डरे हुए हैं, बच्चों के भविष्य की चिंता भी सता रही
अभिभावक प्रदीप और मनोज ने बताया कि वारदात वाले दिन भी कोचिंग सेंटर सामान्य दिनों की तरह खुला था और पढ़ाई हुई थी। उस समय किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद इतनी बड़ी घटना सामने आएगी। यह कंप्यूटर सेंटर क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता था। लंबे समय से संचालित होने के कारण छात्रों और अभिभावकों का इस पर भरोसा था। प्रदीप ने कहा कि हमारे बच्चे एक हत्या की मानसिकता रखने वाले के यहां पढ़ रहे थे, यह सोच कर भी रूह कांप जा रहा है। वहीं बच्चों का कोर्स अधूरा है, उसका क्या रास्ता निकालें यह अलग चिंता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें