फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरेंन्दा को जिला बनाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। फरेन्दा को जिला बनाने के लिए ''फरेन्दा जिला बनाओ अभियान'' के संयोजक डॉ. आर एन सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से सर्मथन मांगा।
विज्ञापन

फरेंदा को जिला बनाने को लेकर विगत कई वर्षों से मांग चल रही है। वर्ष 2018 से डॉ. आरएन सिंह के नेतृत्व में भी मांग की जा रही है। बृहस्पतिवार को सिविल कोर्ट के परिसर में डॉ. आर एन सिंह के नेतृत्व में फरेंदा को जिला बनाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डॉ. आर एन सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 से जिला बनाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। फरेंदा के जिला बनने से और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और रोजगार के साधन सुलभ होंगे। हस्ताक्षर अभियान में रविंद्र नाथ, अनिल पासवान, मोहम्मद हई, स्कंद श्रीवास्तव, अनिल मौर्य, सत्येंद्र सिंह, हिदायतुल्ला खान, अतुल पाठक, सुनील कुमार, मृदुल कुमार यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें