फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 06 Jan 2020 09:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महानगर इकाई की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नया कानून देशहित में है। कानून नागरिकता देने वाला है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, फिर भी कांग्रेस, बसपा, सपा और वामपंथी नेता अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर चलाए गए अभियान के दौरान मोर्चे के क्षेत्रीय प्रभारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता के लिए कानून जरूरी है। इसे मौलिक अधिकार के रूप में सबको मानना चाहिए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि देश की जनता इस कानून के समर्थन में है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान से बड़ी संख्या में युवा जुड़े हैं।
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने भी कानून की तारीफ की। मोहद्दीपुर में बिग बाजार के सामने और आर्यनगर चौराहे पर भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है।

इस मौके पर भाजयुमो नेता विक्की कुकरेजा, बृजेशमणि मिश्र, अवधेश अग्रहरी, अभय शुक्ल, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, सत्येंद्र जैसवाल, संतोष शुक्ला, अविनाश राय, संजू यादव, शशांक सोनकर, अखिलेश पांडेय, शिवम राय, प्रदीप निषाद, हिमांशु सिंह, आकश शर्मा, चंदन यादव, अजय राज, विशाल पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, सत्यपाल सिंह, दया कृष्ण गुप्ता, सूर्य प्रकाश शर्मा, चतुर्भुज सिंह, जितेंद्र अग्रवाल जीतू, पीयूष अग्रवाल और प्रिंस यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें