फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइनेज बताएगा कहां है पर्यटन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अब पर्यटन स्थल खोजने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पर्यटन विभाग की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर बहुभाषी साइनेज लगेंगे। इन साइनेज पर पर्यटन स्थलों की दूरी, दिशा और वहां पहुंचने के मार्ग की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। पर्यटन विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों और पर्यटन स्थलों के आसपास साइनेज लगाए जाएंगे। इन पर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को नक्शे के माध्यम से दर्शाया जाएगा। पर्यटक जिस स्थान पर खड़े होंगे, वहां से संबंधित पर्यटन स्थल की दूरी और वहां पहुंचने का मार्ग भी साइनेज पर दिखाई देगा। इससे पहली बार शहर आने वाले लोगों को आसानी होगी।असाइनेज पर हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराने की योजना है। पर्यटन स्थलों के साथ वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी देने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें