रेलवे प्रशासन ने खानपान की व्यवस्था के लिए नौ ट्रेनों में पेंट्रीकार के अलावा 13 ट्रेनों में साइड वेंडिंग की सुविधा दी है। इन ट्रेनों में अत्याधुनिक एलएचबी पेंट्रीकार लगाए गए हैं, जिसमें रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर, हाटकेस, वाटर ब्वॉयलर व अग्नि रहित इंडक्शन हैं, ताकि यात्रियों को गर्म भोजन एवं ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन अत्याधुनिक एलएचबी पेंट्रीकार में फायर डिटेक्टर सिस्टम के साथ आठ अग्निशमन यंत्र लगे हैं।
इन ट्रेनों में पेंट्रीकार
- 15017/105018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15045/15046 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस
- 12533/12534 लखनऊ जं.-सीएसटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस
- 12511/12512 गोरखपुर-कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 12589/12590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 12591/12592 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 12587/12588 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस
इनमें है ट्रेन साइड वेंडिंग की सुविधा
- 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15005/15006 गोरखपुर-देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12595/12596 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 15001/15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
- 12555/12556 गोरखपुर-हिसार-गोरखधाम एक्सप्रेस
- 15057/15058 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15013/15014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस
- 15003/15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 12597/12598 गोरखपुर-सीएसटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15115/15116 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस
- 12091/12092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस
- 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस