डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि स्टेरॉयड की वजह से ए-वैस्कुलर नेक्रोसिस खून के संचार को कूल्हे तक जाने से रोक रहा है, जिसके कारण कूल्हे की हड्डियां गल रही हैं। ऐसे मामले पहले बुजुर्गों में देखने को मिलते थे, लेकिन अब यह 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में दिख रहे हैं।
स्टेरॉयड के साथ शराब का सेवन भी हिप ऑर्थराइटिस की वजह
डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि स्टेरॉयड के अलावा शराब का सेवन भी हिप ऑर्थराइटिस का बड़ा कारण है। बीआरडी में आने वाले 70 फीसदी मरीजों ने स्टेरॉयड के साथ शराब का सेवन भी किया था, जिसकी वजह से फ्यूमर बोन में रक्त का प्रवाह रुक गया था। मजबूरी में हिप की सर्जरी करनी पड़ी।