फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिद्धार्थनगर को मंडलीय तैराकी की मेजबानी मिली

Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में बृहस्पतिवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 की मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पांडेय ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बस्ती, तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सिद्धार्थनगर और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जनपद संतकबीरनगर में कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल और समयबद्ध आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी तीनों जनपदों को सौंपते हुए कार्यक्रमों का आवंटन किया गया।
हॉकी, तैराकी और बैडमिंटन के अलावा वॉलीबाल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी जनपदवार आवंटन किया गया। साथ ही मंडलीय क्रीड़ा समिति का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों और खेल शिक्षकों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें