फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोखरे में डूबकर दो बालिकाओं की मौत

Sun, 12 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोटन कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव में हुआ हादसा, नहाने के लिए निकली थीं दोनों
विज्ञापन


- ग्रामीणों की मदद से शव निकाला गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा



सिद्धार्थनगर/ महदेवा बाजार। लोटन कोतवाली क्षेत्र के पड़रहा खुर्द गांव के टोला खखरा ताल गांव के पूरब खेलने गईं दो कठहा गांव के टोला महुआ घाट गांव निवासी करीना (8), कुड़जा गांव से ननिहाल में आई सुंदरी (6) डूब गईं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों गांव की लड़कियों के साथ खेलने के लिए निकली थी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक श्यामधनी राही गांव में पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी।



मिली जानकारी के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के कठहा गांव के टोला महुआ घाट गांव निवासी करीना (8) पुत्री बाढ़ू और खेसरहा थाना क्षेत्र के कुड़जा गांव से ननिहाल में आई सुंदरी (6) पुत्री मनोज गांव की अन्य लड़कियाें के साथ खेलने गईं थीं। तकरीबन 300 मीटर दूर लोटन कोतवाली क्षेत्र के पड़रहा खुर्द गांव के टोला खखरा ताल के पास पहुंच गईं। इसी बीच पैर फिसल जाने से दोनों डूबने की लगीं। इसी बीच करीना की भतीजी जो साथ गई थी, वह दौड़ते हुए घर पहुंची और डूबने की जानकारी दी। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच उन्हें बचाते दोनों डूब चुकी थीं। उन्हें बाहर निकाला गया तो वह दम तोड़ चुकी थीं। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही विधायक श्यामधनी राही समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही एसओ लोटन मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन




-

मौत के बाद गांव में छाया मातम



एक साथ दो बच्चियों की पोखरे में डूबने से मौत से गांव में मातम छा गया है। हर तरफ चीख-पुकार उठ रही है। बताया जा रहा है कि खेसरहा थाना क्षेत्र के कुड़जा गांव निवासी सुंदरी अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। बेटी की मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सुंदरी तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की है। वह अपने नाना रामरतन के घर चार माह से रह रही थी। उसके पिता मनोज जीविकोपार्जन के लिए मुंबई गए हैं। मौत के बाद उन्हें जानकारी दे दी गई है। वहीं, बाढ़ू की पांच संतानों में करीना सबसे छोटी थी। लोग उसे बहुत दुलार करते थे। मौत के वक्त वह हंसते हुए घर से निकली थी। ऐसा परिवार के लोग बोलते हुए रो पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें