फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराएं : एके शर्मा

Sun, 28 Jul 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्रभारी एवं नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तहसील नौगढ़ के ग्राम टड़िया बाजार, प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए नाव, राहत सामग्री, लंच पैकेट आदि का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करा लिए जाए और समय पर उनका मुआवजा उपलब्ध करा दिए जाए।
विज्ञापन


वहीं सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बाढ़ में जिला प्रशासन ने लगातार गांवों में लेखपाल, आशा कार्यकर्ताओं को गांव में रहकर लोगों को सहयोग करने के लिए लगाया गया था। 1278 लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ के दौरान जिन किसानों के फसलों को क्षति पहुंची है, बाढ़ खत्म होने के बाद सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।

इसके अलावा डीएम डॉ. राजागणपति आर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बाढ़ के दौरान लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के साथ क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एडीएम उमाशंकर गोविंद पासवान, भोला कसौधन, एसपी अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी, राजेश मिश्रा, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र गोंड, कन्हैया कनौजिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें