बिस्कोहर। बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग से संग्रामपुर गांव से जुड़े संपर्क मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढेेे हो गए हैं, जिससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। इटवा तहसील क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग से संग्रामपुर गांव को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गया है। रास्ते पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखरी पड़ी हैं। गांव के लोगों का आवागमन ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी प्रवेश कुमार मिश्र, राम सुमिरन, पलटू, गुरुदीन यादव, लक्ष्मण यादव, गुज्जू व गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज अमित कुमार मलिक ने बताया कि कई बार सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
-
बोले लोग
बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग से संग्रामपुर तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे है, मांग करने के बाद भी सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है।
शहजाद अहमद, ग्रामीण
-
बनने के बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। अब इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
कैलाश शर्मा, ग्रामीण