सिद्धार्थनगर। दीपावली में अगर पनीर का स्वाद और लजीज भोजन करने की तैयारी में हैं तो सतर्क होकर खरीद करने की जरूरत है। पनीर में बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रही है। होली और लग्न के सीजन में हुई सैंपलिंग में अरारोट सहित कई प्रकार के तत्व और फैट का कम होने की पुष्टि हो चुकी है।
अरारोट के साथ डिटर्जेंट पाउडर भी मिलावटखोर पनीर में मिला रहे हैं, जिससे किडनी, लिवर के साथ, त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है ऐसे में अगर त्योहार में पनीर खरीद रहे हैं तो सतर्क रहें। प्रयास करें कि घर पर ही तैयार करके खाएं।
बाजार में दूध की कीमत 60 रुपये से कम नहीं है और पनीर से 250 से लेकर 300 रुपये किलो के बीच में आपको मिल जाएगा। वहीं नगर में काम करने वाले दुधिया त्रिभुवन यादव के मुताबिक एक किलो पनीर बनाने के लिए करीब पांच से छह किलो दूध की जरूरत पड़ती है।
दूध की कीमत और पनीर के रेट गोलमाल की कहानी को साफ बयां कर रहे हैं। त्योहार में एकाएक बड़ी मात्रा में पनीर की उपलब्धता इस बात की पुष्टि करता है कि त्योहार में मोटी कमाई के लिए धंधेबाज सक्रिय हो गए।
गोरखपुर, अयोध्या और बलरामपुर से आता है पनीर : जिले में दूध और पनीर का कारोबार करने वालों के मुताबिक जिले में दूध और पनीर की आपूर्ति सबसे अधिक अयोध्या, बलरामपुर और गोरखपुर से होता है। इसमें अयोध्या का पनीर अच्छा माना जाता है। अयोध्या के पनीर के नाम पर लोकल में मिलावटी पनीर तैयार करके धंधेबाज मोटी कमाई करते हैं। दूध का कारोबार करने वाले रमेश यादव, सतीश गुप्ता बताते हैं कि पनीर का कोई मानक नहीं है। जल्द खराब होने वाली वस्तु है। इसके लिए एक दिन में मिलावट वाले इसे खपा देते हैं और किसी को पता भी नहीं चलता है।
अकसर बड़ी दुकानों पर ऐसा होता है। अगर खाना है तो चेक करके ही लें। प्रयास करें कि जो बाजार में ब्रांडेड दूध आते हैं, उनका पनीर लें। अगर दूध लेकर घर पर तैयार कर लेते हैं तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। दो दिन के त्योहार में पनीर के नाम पर दुकानदार कुछ भी बेच लेते हैं।
400 से अधिक होनी चाहिए कीमत : दूध से पनीर बनाने का काम करने वाले कारीगर मोनू ने बताया कि एक लीटर शुद्ध दूध फाड़ने पर 160 से 170 ग्राम पनीर निकलता है। ऐसे में एक किलो पनीर तैयार करने में पांच से छह लीटर दूध की आवश्यकता होती है। ऐसे में छह लीटर दूध का दाम 360 रुपये होगा जबकि दूध जलाने में ईंधन और समय भी लगता है। ऐसे में शुद्ध पनीर की कीमत 400 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए। जब पाउडर व अन्य सामान मिला दिया जाता है तो पनीर सस्ता मिल जाता है और आसानी से मिलावट पकड़ में भी नहीं आता है।
त