फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वदेसी झालरों से सजा बाजार, घर सजाने के लिए उमड़ रहे खरीदार

Mon, 13 Oct 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
शहर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर दीपावली के अवसर पर झालरों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
-तरह तरह की सजी झालरों की दुकान, लोगों ने पहले से ही शुरू की खरीदारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व नजदीक आते ही घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार बाजार में स्वदेसी झालरों की धूम मची हुई है। इससे ही लोगों के घर व आंगन जगमगाएंगे। स्वदेसी झालरों को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
18 अक्टूबर को धनतेरस व 20 दीपावली मनाई जाएगी। प्रमुख त्योहार होने से लोग पहले से ही इसकी तैयारी लोगों ने अभी से शुरू कर दी है। इसको लेकर बाजारों में दिवाली से जुड़े सामानों की खरीदारी भी खूब हो रही है। घरों की सजावट दीयों के साथ रंग-बिरंगे झालरों व जगमग करती हुए लैंप से की जाएगी। शहर के सिद्धार्थ चौक, कपड़े वाली गली, बांसी मार्ग, उसका मार्ग चौराहे पर रंग-बिरंगी झालरों की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। बाजार में यह 150 से 500 रुपये में उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बाजार से चीनी झालर लगभग गायब हो गई है। स्वदेसी झालरों से बाजार पटा हुआ है। लोग चीनी झालर की मांग भी नहीं कर रहे हैं। स्वदेसी झालरों की ही लोग खरीदारी कर रहे हैं। यहां खरीदारी के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदार संतोष ने बताया कि स्वदेसी झालर मंगाए गए हैं जो लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें