फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, रावण ने किया सीता का हरण

Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
नगर पंचायत बढनी चाफा में राम लीला का मंचन करते कलााकार। संवाद
विज्ञापन
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दौरान शनिवार की रात कलाकारों ने शूर्पणखा नासिक छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण और रावण-जटायु युद्ध प्रसंग का मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला में शूर्पणखा श्रीराम-लक्ष्मण विवाह का प्रस्ताव रखती है। नकारने पर रुष्ट होकर माता सीता की ओर झपटती है। इससे क्रोधित श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक-कान काट देते हैं। शूर्पणखा लंका जाकर रावण को आप बीती सुनाती है।
सीता की सुरक्षा लक्ष्मण को सौंप श्रीराम धनुष बाण लेकर मृग रूपी मारीच के पीछे दौड़ पड़ते हैं। रावण संन्यासी का वेश धारण कर सीता के पास आता है और रथ में हरण कर आकाश मार्ग से लंका की ओर चल देता है।
विज्ञापन

आकाश मार्ग में जटायु रावण को रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन रावण उनके पंख काट देता है। इस मौके पर राम नेवास यादव, धर्म राज वर्मा, तिलकराम कसौधन, रामकुमार कसौधन, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें