लोहिया कला भवन में आयोजित पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अति
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डाॅ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने और संविधान की रक्षा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन किया था। उसको विस्तार देने के लिए समाजवादी चिंतक बृजभूषण तिवारी ने जीवन भर संघर्ष किया था। उन्होंने देश व प्रदेश में सपा में लाखों नौजवानों की फौज खड़ी कर दी थी। यह बातें सपा के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय ने कहीं। वह सोमवार को लोहिया कलाभवन सभागार में समाजवादी चिंतक बृजभूषण तिवारी के जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें सांझी विरासत को तोड़कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है।