ककरहवा। विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत खलीलपुर में स्व. रवि प्रकाश चौधरी सेवा समिति की ओर से रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक डाॅ. दीपक चौधरी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की निशुल्क जांच कर दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर अशफाकुर्ररब उर्फ चुन्ने, नियाज अहमद, अली अहमद, सोमई यादव, निजाम अहमद आदि की उपस्थिति रही।