फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण कराएं : डीएम

Mon, 18 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटवा के अवशेष निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य समय से पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अक्टूबर तक निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निर्माण कार्य इस दौरान पूर्ण नहीं होने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन को देखा गया। उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड बस्ती के अवर अभियंता को गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें