सिद्धार्थनगर। मौसम अब करवट लेने लगा है, सर्द हो रही रातें गुलाबी ठंड का अहसास कराने लगी हैं। मानसून की विदाई के बाद सुबह-सुबह हल्की धुंध, सर्द हवा, पत्तों पर ओस की बूंदें शीत ऋतु के आगमन का संदेश दे रही हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई जा रही है।
नवरात्र और दशहरा के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। सुबह-शाम की हवाओं में ठंडक घुलने लगी है और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लंबे समय बाद बदलते मौसम के साथ लोगों ने गुलाबी ठंड का अहसास किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य में सामान्य से दो डिग्री कम हुआ हैं, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। रात में हल्की ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने अब हल्के गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
रविवार को सुबह के समय शहर में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता में भी कमी आई। वहीं दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहा।
12जेएनडी12: हिंदू कन्या महाविद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता में हवा में उड़कर दूसरे पक्ष के खिला
12जेएनडी12: हिंदू कन्या महाविद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता में हवा में उड़कर दूसरे पक्ष के खिला