फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार

Mon, 13 Oct 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। आगामी त्योहार को लेकर ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजक, डीजे संचालक, मूर्तिकार सहित दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष श्रीवास्तव ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने डीजे संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करने, प्रतिमा विसर्जन में प्रशासनिक निर्देशों का अनुपालन करने तथा आपसी समन्वय से त्योहार को सफल बनाने के लिए कहा।
उधर तिलौली के शिव नगर ड़िडई थाने में सोमवार को धनतेरस, दीपावली व छठ पूजा सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक हुई। क्षेत्राधिकार सुजीत कुमार राय व थानाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में क्षेत्र के मूर्तिकार, डीजे धारक, प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों तथा उनके कमेटी के सदस्य को निर्देशों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

खेसरहा में थाना परिसर में सोमवार को दीपावली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने की। बैठक में क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारीगण, समाजसेवी तथा लक्ष्मी मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजक उपस्थित रहे।
डुमरियागंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरियागंज नगर के माली मैनहा स्थित एक निजी विद्यालय में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें