शोहरतगढ़। अफवाहों पर विराम लगाने व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए रविवार सायं एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस जवानों संग नगर में मार्च किया।
एएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। नगर को शांतिपूर्ण माहौल रखने में आपसी भेदभाव मिटाकर अमन-चैन बनाएं रखें। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस स्वयंसेवकों की ओर से निकाले जाने वाले पथ संचलन का कार्यक्रम सुचारू ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश न करे। प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। मार्च में नवागत सीओ मयंक द्विवेदी व थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष यादव एसआई जितेंद्र पांडेय सहित पुलिस के जवान उपस्थित रहे।