फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाहः सिद्धार्थनगर में 137 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 25 ने निकाह पढ़ा

Wed, 29 Jan 2020 02:12 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह सिद्धार्थनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को प्रशासन की ओर से जेल रोड स्थित परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधि-विधान से 137 हिन्दू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 25 मुस्लिम जोड़े को निकाह पढ़ाया गया। शादी के साक्षी विधायक श्यामधनी राही, डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल और सीडीओ पुलकित गर्ग बने।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बाजा बारात के साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हिन्दू समुदाय के 137 जोड़ों तथा मुस्लिम समुदाय के 25 जोड़ों का निकाह हुआ। हिन्दू जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के अनुसार कराए गए। जबकि मुस्लिम धर्म गुरुओं ने जोड़ों का निकाह कराया।

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जो गरीब परिवार अपने बेटों-बेटियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं उनके लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराई जा रही है। इसमें भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। कहा कि सरकार यह चाहती है कि किसी भी गरीब परिवार को बेटी की शादी के लिए कर्ज न लेना पड़े।
विज्ञापन


विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सभी नव विवाहित जोड़ों को अपनी तरफ से आशीर्वाद देते हुए योगी सरकार के कार्यों को गिनाया। डीएम दीपक मीणा ने धर्मेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास जिला प्रोबेेशन अधिकारी विनोद राय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

वर-वधू को दिए गए सामान। - फोटो : अमर उजाला
शादी में दिए गए यह उपहार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत हिन्दू वर-वधू को पायल एक जोड़ी, बिछिया एक जोड़ी, डिनर सेट, 51 नग बर्तन, एक कुकर, बॉक्स, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, साड़ी, दूल्हे को एक सेट पैंट शर्ट दिया गया। जबकि मुस्लिम जोड़े को पायल एक जोड़ी, एक चॉदी की अंगूठी, डिनर सेट, एक कुकर, बॉक्स, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, 01 सूट दुपट्टा कढ़ाई मैरून आदि दिया गया। प्रत्येक वधू के खाते में 35 हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें