फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में आप भी कर सकते हैं आर्थिक सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में जमा कर सकते हैं राम मंदिर के लिए समर्पण राशि
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में बनने वाले श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो चेक या नकद के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की किसी शाखा में इसे जमा कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने गोरखनाथ मंदिर में इस संबंध में पोस्टर सौंपकर जानकारी दी।
मंडल प्रमुख ने बताया कि कोई भी व्यक्ति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से चेक के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपना समर्पण सौंप सकता है। साथ ही तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते में सहयोग की राशि जमा की जा सकती है। खाता नाम, खाता संख्या, बैंक शाखा समेत पूरी जानकारी समेत एक पोस्टर भी जारी किया गया है। इसे सभी बैंक शाखाओं के अलावा एटीएम में भी लगाया गया है। इस पर एक क्यूआर कोड भी है, जिसको स्कैन करके स्मार्ट फोन के माध्यम से भी श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। इस दौरान सीनियर मैनेजर श्याम कुमार, पीएनबी गोरखनाथ शाखा के मुख्य प्रबंधक अजय कुुमार झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खाते में जमा करें राशि
खाता नाम- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
खाता संख्या- 3865000100139999
बैंक शाखा- नया घाट, अयोध्या, उत्तरप्रदेश
आईएफएससी कोड- PUNB0386500
पीएनबी ने गोरखनाथ मंदिर में दिए थैले
गोरखपुर। प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के क्रम में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से गोरखनाथ मंदिर को कपड़े के थैले दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर के पास के दुकानदारों को भी थैले दिया गए। मंदिर की ओर से वीरेंद्र सिंह ने थैले और पोस्टर लिया। मंडल प्रमुख ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पॉलिथीन का इस्तेेमाल नहीं करना चाहिए। इसी सामाजिक दायित्व को निभाते हुए मंदिर परिसर में कपड़े के थैले दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें