संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नेपाल में आयोजित गीता प्रेस शताब्दी वर्ष महोत्सव के समापन समारोह में बृहस्पतिवार को नेपाली भाषा के श्रीमद्भागवत महापुराण का विमोचन हुआ। इस अवसर पर गीता प्रेस नेपाल केंद्र के प्रभारी जयकिशन सराडा ने बताया कि शिव महापुराण और विष्णु पुराण का नेपाली भाषा में अनुवाद कार्य पूरा हो चुका है और संपादन का कार्य चल रहा है। जल्द ही यह पुस्तक प्रकाशित होगी।
बताया कि देवी भागवत का भी नेपाली भाषा में अनुवाद कार्य चल रहा है। नेपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल के नागरिक उड्डयन, पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री सूडान किराती, प्रखरजी, गणेश रावल भट्ट, शिव गोपाल रिसाल, काशीनाथ, घनश्याम खतिवाड़ा, ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।