फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: श्रेयांश की घातक गेंदबाजी से राणा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-12 क्रिकेट मुकाबले में राणा क्रिकेट क्लब ने हॉक स्पोर्ट्स को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीत में श्रेयांश पांडेय की घातक गेंदबाजी और कप्तान आकाश गुप्ता की जिम्मेदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। श्रेयांश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स अंडर-12 ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। कृष्णा कुमार ने 41 रन, विधांत यादव ने 32 रन और कप्तान अभि जायसवाल ने 20 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 47 रन मिले। राणा क्रिकेट क्लब की ओर से श्रेयांश पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। शौर्य पांडेय ने सात ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जबकि आकाश कुमार को भी एक सफलता मिली।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान आकाश गुप्ता ने 42 गेंदों में 46 रन की कप्तानी पारी खेली। अमन कसौधान ने 48 गेंदों पर 44 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन शिवम यादव के 22 और आर्यन यादव के नाबाद 21 रनों की पारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में श्रेयांश पांडेय ने नाबाद पांच रन बनाकर टीम को 31.2 ओवर में सात विकेट पर 171 रन तक पहुंचाया और तीन विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें