फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश के फुहारों ने किया वंदन, नारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएम मोदी के गोरखपुर जंक्शन पर आने से महज पांच से सात मिनट पहले अचानक हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत
हर तरफ मोदी व महादेव के नारों ने लोगों में भर दी ऊर्जा
मोदी को देखते ही कार्यकर्ताओं का जोश हो गया दोगुना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार शुभ काम शुरू करने से पहले पंचतत्वों का आशीर्वाद लेना अनिवार्य है। शुक्रवार को यह नजारा गोरखपुर जंक्शन परिसर पर देखने को मिला। तय समय पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की रस्म शुरू होती कि तेज धूप व उमस को इंद्रदेव ने परास्त कर दिया। एकाएक काले बादल उमड़ आए। कार्यक्रम से चंद मिनट पहले तेज फुहारों से माहौल खुशनुमा हो गया। उस पर उत्साही मोदी समर्थकों के गगनभेदी नारों ने समा बांध दिया। इसे देख चर्चाएं शुरू हो गईं कि विधाता ने भी वंदे भारत के यात्रा के आरंभ को सहमति दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। हर गतिविधियों पर सुरक्षा में लगे जवानों की पैनी निगाह थी। एसपीजी जवानों ने पूरे पंडाल को कब्जे में ले लिया था। इन सबके बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी वीआईपी दीर्घा और क्रू लॉबी के बगल में बने पंडाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। हर जुबां पर केवल वंदे भारत की चर्चा थी, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।इसके बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन

इस बीच 4:25 बजे बारिश की बूंदें गिरने लगीं। इससे उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता हर-हर महादेव व मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं की आवाज सुनकर उद्घोषक भी वंदे भारत को बारिश से जोड़कर इंद्र देवता का गुणगान करने लगीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। बारिश हल्की हुई तो 4:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। प्रधानमंत्री की झलक पाते ही कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी लगाने शुरू कर दिए। बारिश में खड़े होकर पीएम का अभिवादन किया।
विज्ञापन

...
पानी के लिए हुए परेशान
गोरखपुर जंक्शन पर गर्मी से लोग बेहाल थे। प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर दो तक के किसी भी स्टॉल पर पानी नहीं मिल रहा था। वेंडरों की दुकानों पर भी पानी खत्म हो चुका था। कार्यक्रम में शामिल लोग हर किसी से पानी के बारे में ही पूछ रहे थे। चाहे वह वीआईपी दीर्घा में जाने वाले लोग हों या फिर सामान्य कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें