फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी का निधन गोरखपुर। 1998 बैच के इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी जी का मंगलवार की रात निधन हो गया। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। मूल रूप से वह प्रतापगढ़ के कुंडा के निवासी थे। प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित राजघाट में उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।  गोरखपुर शहर में भी वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शहर के राजघाट, शाहपुर, कोतवाली व तिवारीपुर में वह थाना प्रभारी रह चुके हैं। वह बहुत ही व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्ति थे। लंबी बीमारी के चलते उनका देहावसान हो गया। जीवन के कठिन समय में भी उन्होंने बीमारी से जूझते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। शाहपुर और कोतवाली थाना में तैनाती के दौरान भी इनकी तबीयत कई बार ज्यादा खराब हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें