नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर परिजनों का हंगामा
भटहट। गुलरिहा के भटहट स्थित एक हास्पिटल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। सुचना पर पहुची पुलिस ने अस्पताल के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। परिजनो का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले चिकित्सक ने अपनी कर से नवजात के शव को उसके बाबा के साथ ले जाकर बांसस्थान में दफनवा दिया। जानकारी के अनुसार महराजगज के श्यामदेऊरवां थाना के नन्दना गांव निवासी अनिल प्रसाद को पत्नी रावड़ी को बीते सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन भटहट के बड़हरिया रोड पर स्थित एक हास्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि प्रसूता को आपरेशन से एक लड़का पैदा हुआ।चिकित्सकों ने परिजनों से बताया कि गंदा पानी पीने से नवजात की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में रखना पड़ेगा। उसके लिए रुपया भी वसूल लिया। कुछ ही देर मे बुधवार को नवजात की तबीयत बिगड़ गई। करीब साढ़े छ: बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परीजन अस्पताल के डॉक्टरों पर कई तरह के आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने हास्पिटल के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नही दी है।
000
सांसद की प्रापर्टी की जाँच की मांग
गोरखपुर। पटरी व्यवसायी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार झा के नेतृत्व में अन्य तमाम संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के जरिये मांग की गई कि भाजपा सांसद कमलेश पासवान की प्रापर्टी की जाँच कराई जाए। इस दौरान शमशाद उर्फ भोला , विजय श्रीवास्तव, मोहम्मद मिनतुल्ला , गौतम लाल श्रीवास्तव , भास्कर कुमार, बादल चतुर्वेदी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, शिव शंकर गौंड प्रदेश सचिव छात्र सभा , विजय सामाजिक कार्यकर्ता, दुर्गेश यादव, विजय सिंह, प्रभात, शिवेन्द्र राय , राहुल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।