इसी शॉपिंग कॉन्प्लेक्स में मिलेगी गोरखनाथ मंदिर परिसर से हटाए गए दुकानदारों को दुकाने
- फोटो : AMAR UJALA
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर के इन दुकानदारों की दुकाने टूटीं हैं उन्हें इस शापिंग कांप्लेक्स में दुकानें दी जाएंगी। गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर की 200 से अधिक दुकान तोड़ी गईं हैं। उन्हें नई दुकान और मकान बना कर दिया जाएगा कोई भी इससे वंचित नहीं रह पाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सब्जी मंडी में 5 मंजिला शॉपिंग कांपलेक्स तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रभावित लोगों को दुकानें दी जाएंगी। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र के आसपास की जितनी भी दुकानें टूटी हैं, उसके पास भी अभी का की जगह बची है वहां दुकान बनाकर दिया जाएगा। बगल में मकानों के लिए दो मंजिला भवन बनेगा और उसमें रहने के लिए लोगों को जगह दी जाएगी उसके बगल में ही 1 मंजिला दुकानें बनाई जाएंगी मंदिर प्रशासन का मानना है कि जो भी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय और रोजगार कर रहा था वह कोई खाली नहीं बैठेगा। सभी को दुकानों के आवंटन में कुछ समय लग सकता है। द्वारका तिवारी ने कहा कि 6 महीने के अंदर सबको दुकानें बनवा कर दे दी जाएगी, जहां तक मकान की बात है तो उसके लिए भी 1 साल का हो सकता है समय लग जाए।